फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था की भेंट चढ़ा नथमलपुर का आंगनबाड़ी केंद्र

विज्ञापन
गांव नथमलपुर में जल भराव के बीच आंगनबाडी केन्द्र। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। गांव नथमलपुर में आंगनबाड़ी केंद्र अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ा है। केंद्र तक जाने के लिए बच्चों तथा बड़ों को पानी से गुजरना पड़ता है और चारों ओर कूडे़ के ढेर लगे हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा कर केंद्र की दशा सुधारने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नथमलपुर में आंगनबाड़ी केंद्र गांव के बाहर की तरफ ग्राम समाज की भूमि में बना है। आंगनबाड़ी केंद्र के सड़क से नीचे की ओर स्थित होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती है। केंद्र तक जाने के कच्चे रास्ते पर पानी भरा रहता है। कुछ लोगों ने घरेलू कूडे़ और गोबर के ढेर केंद्र के सामने तथा मार्ग पर डाल रखे है, इससे आंगनबाड़ी केंद्र गंदगी का घर बन गया है। आंगनबाड़ी केंद्र पर रंगरोगन तथा रख रखाव न होने के कारण खिड़की भी टूटी पड़ी है। केन्द्र पर आने वाले छोटे-छोटे बच्चे जोखिम से होते केंद्र तक पहुंचते है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
गांव के कुलदीप, कंवर पाल, नाथीराम, शमशाद आदि ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कहा आंगनबाड़ी केंद्र का मार्ग पानी से होते हुए है और भवन भी क्षतिग्रस्त है। उधर, आंगनबाड़ी संजीता रानी, संजीता देवी, निशा ने कहा उन्होंने ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव से कई बार आंगनबाड़ी केंद्र की स्थित के बारे में अवगत कराया, लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। ग्राम प्रधान मेहरबान मलिक ने कहा आंगनबाड़ी केंद्र पर अभी तक प्लास्टर आदि का कार्य कराया, जल्दी ही रास्ते का भराव करा कर बच्चों के लिए रैंप आदि भी बनवाए जाएंगे।

गांव नथमलपुर में कूडे के ढेर तथा पानी के बीच आंगनबाडी केन्द्र।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें