फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... और थिरकने को मजबूर हो गए दर्शक

Tue, 31 May 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
When performing artist - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में उत्तर प्रदेश पंजाबी एकेडमी द्वारा आयोजित पंजाबी सांस्कृतिक कार्यक्रम धमाल पंजाबिया दा में दर्शकों ने देर रात तक आनंद उठाया।  
विज्ञापन

रविवार रात कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु सिंह सभा के प्रधान बलबीर सिंह धीर, उप्र पंजाबी एकेडमी के निदेशक नरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

जसपाल सिंह बतरा, अजिंद्रपाल चावला और जसवंत बत्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र पाल सिंह कोहली ने आईएएस में प्रवेश पाकर परिवार और समाज का नाम रोशन करने वाली समाज की बिटिया गुरलीन कौर मलिक को सम्मानित किया।

तसलीन कौर को कक्षा दस में नाम चमकाने पर सम्मानित किया गया। इसके बाद रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। गिद्दा के मुटियारों ने काला ढोरयों और पंजाबी बोलियां एवं फिल्मी धुनों पर समां बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाबी एकेडमी के निदेशक डा. नरेंद्र प्रताप ने सहारनपुर की जनता का आभार जताया। आश्वासन दिया कि विभाग पंजाबी भाषा के प्रचार प्रसार में अग्रसर है।

इस अवसर पर इंद्र बत्रा, रंजीव सिंह प्रेमी, सतवीर सिंह माना, अवतार सिंह रंगूला, मनोहर सिंह आनंद, जत्थेदार गुरचरण सिंह डंग मौजूद रहे। संयोजक मंडल में गोविंद्र सिंह, अमरजीत कोहली, हरप्रीत सिंह, गुरपेज सिंह पेजी, तरुण दीप आनंद, गुरप्रीत बब्बर आदि रहे। संयोजक में नरेंद्र पाल सिंह कोहली ने पंजाबी एकेडमी के निदेशक डा. नरेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद मिश्र, महेंद्र प्रताप वर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें