फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हर घर जल मिशन में लापरवाही पर अधिशासी अभियंता के खिलाफ बैठी जांच

Fri, 27 Feb 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। केंद्र सरकार हर घर जल योजना जिले में गति नहीं पकड़ सकी है। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और परियोजना समन्वय में ढिलाई के आरोपों पर शासन ने जल निगम के अधिशासी अभियंता मोहम्मद हाशिम के विरुद्ध जांच बैठा दी है। जांच आगरा के मुख्य अभियंता करेंगे।
विज्ञापन

लखनऊ से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सहारनपुर में योजना के क्रियान्वयन की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। जिले में 706 स्थानों पर कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित था, जिसमें अब तक केवल 26 स्थानों पर काम शत-प्रतिशत पूरा हुआ है। करीब 250 स्थानों पर अस्थायी रूप से जलापूर्ति शुरू कराई गई है, जबकि शेष स्थानों पर निर्माण कार्य जारी है। बजट की कमी और तकनीकी अड़चनों के कारण पिछले वर्ष कई परियोजनाएं प्रभावित रहीं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से मिली शिकायतों में कई स्थानों पर बनी पानी की टंकियां जलापूर्ति से नहीं जुड़ पाने की बात सामने आई है। बिजली कनेक्शन और पाइपलाइन की कमी के कारण टंकियां शोपीस बनकर रह गई हैं। पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत न होने से मामूली बारिश में मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिलाधिकारी मनीष बंसल का कहना है कि जल निगम के अधिशासी अभियंता पर शासन स्तर से जांच बैठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें