फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की तोड़ बैंक के स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने का प्रयास

विज्ञापन
चोरों द्वारा तोड़ी गई खिड़की - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
खिड़की तोड़ बैंक के स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने का प्रयास
विज्ञापन

बिहारीगढ़। बीती रात जहानपुर में चोरों ने खिड़की तोड़ पीएनबी में घुस गए और स्ट्रांग रूम का लॉक तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि चोरों को इसमें सफलता नहंी मिली। चोर सायरन तोड़ डीवीआर निकालकर साथ ले गए। सुबह सूचना के बाद पुलिस ने बैंक पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन

रविवार रात जहानपुर गांव में स्थित पंजाब नैशनल बैंक की शाखा में चोर खिड़की के सरिए को काट कर अंदर घुस गए, जहां चोरों ने स्ट्रांग रूम का लॉक तोड़ने का प्रयास किया। सुबह सफाई कर्मी सुशील सात बजे बैंक में सफाई करने के लिए पहुंचा तो अंदर का नजारा देख बैंक प्रबंधक और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पीएनबी के मुख्य प्रबंधक सहारनपुर महेश दुर्गा पाल और थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक में नुकसान नहीं हुआ है। जबकि थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें