फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा : बैंक में रजिस्ट्रेशन के लिए भीड़, देरी होने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। जुलाई में शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। बुधवार को कोर्ट रोड पार्श्वनाथ प्लाजा स्थित एक बैंक में रजिस्ट्रे्शन कराने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। रजिस्ट्रे्शन में देरी होने पर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। एसबीडी जिला अस्पताल में मेडिकल प्रमाणपत्र और बैंकों से रजिस्ट्रेशन कराने के लिए भीड़ उमड़ रही। हालत यह है कि अस्पताल में फिजिशियन ओपीडी कक्ष के बाहर सबसे अधिक भीड़ है। बुधवार को पार्श्वनाथ प्लाजा स्थित बैंक में श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पहुंचे। देरी होने पर हंगामा किया। शारदा नगर निवासी कार्तिक, राहुल, गोविंद नगर निवासी आकाश, न्यू चंद्र निवासी प्रमोद कुमार का कहना था कि वह सुबह 10 बजे बैंक में पहुंच गए थे। बाद में पता चला कि पंजीकरण दोपहर तीन बजे से होगा। घंटों खड़े होने के बाद नंबर आने लगा तो धक्का-मुक्की हो गई। आरोप लगाए कि बैंक कर्मचारी रजिस्ट्रे्शन देरी से कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें