फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ऑनलाइन भुगतान को लेकर ग्राहकों और डाककर्मियों में हुई नोकझोंक

Sun, 13 Sep 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। स्थानीय डाकघर में स्पीड पोस्ट की बुकिंग के दौरान ऑनलाइन भुगतान को लेकर ग्राहकों और डाक कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हो गई। इससे डाकघर में कुछ देर हंगामे की स्थिति बनी रही। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी व्यापारी नेता दीपांशु गोयल ने इस मामले पर आपत्ति जताई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने कर्मचारी को स्पीड पोस्ट कराने के लिए डाकघर भेजा था। कर्मचारी से ऑनलाइन भुगतान करने को कहा गया लेकिन कर्मचारी ने ऑनलाइन भुगतान में असमर्थता जताई। इसके बाद उसे बिना स्पीड पोस्ट बुक किए वापस भेज दिया गया। दीपांशु गोयल ने डाकघर पहुंचकर इस पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि जिन ग्राहकों के पास ऑनलाइन भुगतान की सुविधा नहीं है, वे स्पीड पोस्ट कैसे भेजेंगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस बढ़ गई।
डाकघर के पोस्ट मास्टर राजेश्वर ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन क्यूआर कोड से भुगतान की व्यवस्था उच्च स्तर से लागू की गई है। पोस्ट मास्टर ने स्पष्ट किया कि जिन ग्राहकों के पास ऑनलाइन भुगतान की सुविधा नहीं है, वे टिकट खरीदकर भी स्पीड पोस्ट भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को वैकल्पिक भुगतान माध्यम की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें