सहारनपुर। विद्युत निगम की टीमों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री संजय वालिया के साथ पीड़ित लोगों ने घंटाघर स्थित विद्युत निगम के कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
आरोप लगाया कि बिजली चोरी पकड़ने के नाम पर विद्युत निगम की टीमें लोगों का उत्पीड़न कर रही हैं। संजय वालिया ने कहा कि मीटर लगा होने के बावजूद लोगों पर बिजली चोरी करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। मौके पर चोरी पकड़ी जाती है तो इसकी सूचना तभी उपभोक्ता को देनी चाहिए। लेकिन उपभोक्ता को बाद में पता चलता है कि उस पर बिजली चोरी का आरोप लगाकर रिपोर्ट कराई गई है। इस संबंध में उन्हांने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रवि यादव, बलदेव चौधरी, मुकेश कुमार, कुलदीप चौधरी रजिया, फातिमा, जमीर अहमद, नसीमा, इरफान, अब्दुल हमीद, अमित शर्मा मौजूद रहे।