फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि भगवान की रथयात्रा के सारथी बने बिट्टू

विज्ञापन
वाल्मीकि भगवान के रथ का सारथी बनने पर बिट्टू जेहरा को मिठाई खिलाते जिलाध्यक्ष बृजमोहन सूद - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन के निकट स्थित भगवान श्री वाल्मीकि मंदिर में जिला वाल्मीकि सभा की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 31 को मनाई जाने वाली वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। शोभयात्रा में भगवान वाल्मीकि के रथ का सारथी बनने के लिए बोली गई। इनमें मोहल्ला नवीनगर निवासी बिट्टू जेहरा और मोहल्ला छिपियान निवासी राहुल बोहत ने सर्वाधिक बोली गई। इनमें से 25004 की बोली लगाकर बिट्टू जेहरा को सारथी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजमोहन सूद और संचालन महामंत्री दीपक बोहत ने किया। इस दौरान विश्वास कांगड़ा, सुलेखचंद प्रधान, चौधरी तिलकराज, रजत चौटाला, गौरव चौहान, विकास, रवि, मनोज, विक्रम, मनमोहन सूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें