फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लोन स्वीकृति के बाद जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत लोन स्वीकृत होने के बाद बैंक शाखा प्रबंधक पर जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगा है।
विज्ञापन

पाथिक नगर प्रकाश लोक कॉलोनी निवासी सतेंद्र कुमार एडवोकेट ने तहरीर देकर बताया कि सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं। उनकी पत्नी छाया ने उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पांच लाख रुपये का लोन लेकर व्यवसाय शुरू करने के लिए आवेदन किया था। आवेदन स्वीकार कर यूपी ग्रामीण बैंक शाखा मानकमऊ गंगोह रोड को धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। स्वीकृत 3.46 लाख रुपये के लोन के सापेक्ष सात अक्तूबर 2025 को केवल 1.44 लाख रुपये ही उपलब्ध कराए गए, जबकि शेष धनराशि नहीं दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान निजी खर्चों के नाम पर परेशान किया गया। इसके बाद 14 नवंबर 2025 को 1.29 लाख रुपये की वापसी का नोटिस भेजकर लगातार मानसिक उत्पीड़न किया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। 24 नवंबर 2025 में बैंक प्रबंधक को हसनपुर पुलिस चौकी में बुलाया गया। आरोप है कि बैंक प्रबंधक ने पीड़ित को रास्ते में रोक लिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। मारपीट भी की गई। आसपास के लोगों ने बचाया। पुलिस ने बैंक शाखा प्रबंधक आयुष गर्ग व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें