फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बन्हेड़ा खास गांव में विद्युत टीम के साथ अभद्रता करने का आरोप

Fri, 22 Nov 2024 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद/तल्हेडी बुजुर्ग। बन्हेड़ा खास गांव में बृहस्पतिवार को विद्युत कनेक्शन काटने पहुंची टीम को ग्रामीणों का भारी विरोध झेलना पड़ा। विद्युत अधिकारियों का आरोप है कि ग्रामीणों ने न सिर्फ उनके साथ अभद्रता की, बल्कि जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


गंगदासपुर स्थित 33 केवी बिजलीघर के अवर अभियंता अरविंद कुमार ने कोतवाली में कानूनी कार्रवाई को तहरीर दी है। इसमें बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश वह क्षेत्र में विद्युत चेकिंग व बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने को अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वह संविदा कर्मी एजाज व सुधीर पंवार के साथ बन्हेड़ा खास गांव में चेकिंग करने पहुंचे थे। वहां एक उपभोक्ता पर ज्यादा बिल होने की सूरत में जब कनेक्शन काटने लगे तो आरोप है कि टीम के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का काम किया है। ग्रामीणों के भारी विरोध के कारण टीम को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें