फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ एकड़ में मिलेंगी सारी सुविधाएं

Thu, 01 Oct 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी योजना के तहत सहारनपुर शहर में रिट्रोफिटिंग बिंदु के तहत शहर के पांच सौ एकड़ क्षेत्र को इस तरह से विकसित किया जाएगा, जिसमें वहां रहने वाले नागरिकों को जरूरत की सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यह जानकारी नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को दी। वह एक होटल सभागार में स्मार्ट सिटी पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


कार्यशाला में नगरायुक्त ने स्मार्ट सिटी की कार्यनीति पर अपनी बात रखते हुए बताया कि रिट्रोफिटिंग, पुनर्विकास और हरित क्षेत्र विकास इसके तीन महत्वपूर्ण बिंदु हैं, जिनमें से हमें दो को कंपलीट करना होगा। इसके बिना सहारनपुर पहले चरण में विकसित किए जाने वाले 20 शहरों में शामिल नहीं हो सकेगा। रिट्रोफिटिंग के तहत नागरिकों के परामर्श से 500 एकड़ से अधिक क्षेत्र को चिह्नित किया जाएगा।

इस क्षेत्र में नागरिकों के लिए तमाम मूलभूत जरूरतें उपलब्ध रहेंगी, जिनमें स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, राशन की दुुकानें, ज्वैलरी की दुकान, खेल का मैदान, जिम, सामुदायिक केंद्र, पार्क आदि। यानी क्षेत्र में रहने वालों को किसी भी जरूरत के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी, यदि किसी को कोई विशेष ब्रैंड का ही सामान चाहिए तो अलग बात है। नगरायुक्त ने स्मार्ट सिटी के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सहयोग की अपील की। इस दौरान डॉ. पीके शर्मा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को स्मार्ट सिटी के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


नेताओं और अधिकारियों ने दिए सुझाव
कार्यशाला में सांसद राघव लखनपाल शर्मा, नगर विधायक राजीव गुंबर, सपा नेता सरफराज खान, एमएलसी उमर अली के प्रतिनिधि, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, पूर्व विधायक विरेंद्र ठाकुर, हरीश मलिक, भाजपा के महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा समेत अनेेक नेतागण पहुंचे थे। इसके अलावा एसडीए के वीसी वेदप्रकाश, सीओ सुधीर शंखधर आदि थे। इन तमाम लोगों ने एक परफोर्मे पर स्मार्ट सिटी के लिए सुुझाव लिखकर पेटिका में डाले।

इन्हें बुलाया
दिल्ली रोड स्थित एक होटल सभागार में चल रही कार्यशाला में पहले दिन मीडिया और व्यापारियों को बुलाया गया था, जबकि दूसरे दिन जनप्रतिनिधि और अधिकारी बुलाए गए थे। तीसरे दिन बृहस्पतिवार को आईटीसी, स्टार पेपर मिल, इंडियन हर्ब्स, आईआईए, एसआईए, टाउन प्लानर, आर्किटेक्ट और बिल्डर एसोसिएशन को बुलाया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें