फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्रुवीकरण पर टिकी सभी दलों की निगाहें

Tue, 07 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर जिले की सियासत में चुनाव को ध्रुवीकरण की ओर ले जाने की कोशिश शुरू हो चुकी है। लोग तरह-तरह की वीडियो और अन्य सामग्री सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने-अपने राजनीतिक दलों के फेवर में माहौल बनाने की फिराक में हैं।

ऐसे में तमाम दलों की निगाह इस समय ध्रुवीकरण पर टिकी है। उधर, पुलिस के दावे ध्वस्त होते नजर आ रहे हैं और अफसर मूकदर्शक बने हुए हैं। यह सही है कि अभी तक जनपद में मतदाताओं की खामोशी राजनीतिक दलों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन


ऐसे में मतदाताओं का रुख मोड़ने के लिए कुछ ताकतें हरकत में आ गई हैं, जो सोशल मीडिया का सहारा लेकर माहौल को अपने दल के फेवर में लाने की कोशिश में जुट गई हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर अनेक ऐसे वीडियो और तमाम सामग्री शेयर की जा रही है, जिससे चुनाव में ध्रुवीकरण हो जाए। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। सोशल मीडिया पर इस तरह की सामग्री को शेयर करने में भी तेजी आ रही है। 
विज्ञापन


ज्यादातर सीटों पर चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिससे चुनाव प्रभावित किया जा सके। ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों की नजर भी अब ध्रुवीकरण पर टिकी है। हैरत की बात यह है कि जिला प्रशासन और पुलिस भी इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें