फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिसंबर को बंद रहेंगी सभी शिक्षण संस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिसंबर को शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। ऐसे में जनपद की सभी शिक्षण संस्थाओं में दो दिसंबर को अवकाश रहेगा। जिन स्कूल और कॉलेजों में परीक्षाएं चल रही हैं, वह चलती रहेंगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया दो दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के सहारनपुर आगमन की वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। ऐसे में व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए सभी शिक्षण संस्थाओं में दो दिसंबर केे अवकाश की घोषणा की, क्योंकि जाम होने के कारण विद्यार्थियों खासकर छोटे बच्चों को परेशानी हो सकती है, लेकिन जिन शिक्षण संस्थाओं में परीक्षाएं चल रही हैं। जैसे सीबीएसई स्कूलों में टर्म-1 की परीक्षाएं हैं, वह नियमित रूप से चलती रहेंगी।
शिक्षकों को कार्यक्रम में रहने के निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने जनपद के सभी परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इन शिक्षकों की संख्या 4,500 बताई है। पत्र में कहा मुख्यमंत्री कार्यक्रम में जनहितकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। ऐसे में उधर, माध्यमिक विद्यालयों के कुछ ही शिक्षकों को कार्यक्रम में ड्यूटी पर लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें