कैंप कार्यालय पर बैठक में अफसरों को दिशा निर्देश देते मंडलायुक्त एवी राजमौलि।
- फोटो : SAHARANPUR
आपसी समन्वय से सभी विभाग करें काम : मंडलायुक्त
सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करें। ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित किया जा सके।
शुक्रवार को मंडलायुक्त ने कैंप कार्यालय में स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा की। कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्य को बेहतर, एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए 12 विभागों की समिति बनाई गई है। इस दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात प्रेमचंद, अधीक्षण अभियंता सिंचाई ओपी वर्मा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी कपिल देव सिंह आदि मौजूद रहे।
---------
ऊर्जा मंत्री से शिकायत करने पर लगाया बिजली पोल
सहारनपुर। पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने गांव शेखपुरा में काफी दिन से टूटे पड़े बिजली के पोल जगह दूसरा पोल लगवाने के लिए अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को ऑनलाइन शिकायत भेजी। इसके बाद अफसर हरकत में आए। पूर्व विधायक ने बताया कि शुक्रवार शाम को ही अवर अभियंता ने कॉल करके बताया कि दूसरा पोल लगवा दिया।