फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर रही गर्मी, रात में हुई बारिश

विज्ञापन
सहारनपुर में शुरू हुई बूंदाबांदी के बीच मल्हीपुर रोड की और से आते वाहन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। दिनभर चिलचिलाती गर्मी पड़ी, लेकिन शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाये और फिर बरसात हो गई। इससे गर्मी से भी निजात मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकली थी। जिसके कारण अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी ने हालत खराब कर दी। वहीं, शाम होते होते मौसम बदल गया। रात करीब साढ़े सात बजे तेज हवा चली और फिर बारिश शुरू हो गई। शहर के साथ ही देहात क्षेत्र में भी कई इलाकों में बरसात हुई। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक मौसम का मिजाज अगले 24 घंटे में इसी तरह बदलता रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

--- बिजली आपूर्ति बाधित होने से बढ़ी परेशानी
सहारनपुर। शहर के जैन कॉलेज रोड सहित कई इलाकों में शुक्रवार को अपराह्न चार बजे के बाद बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस कारण गर्मी में परेशानी और बढ़ गई। जैन कॉलेज रोड के अलावा हकीकतनगर, कोर्ट रोड पर भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता का कहना है कि एक लाइन में फाल्ट होने की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी, मरम्मत कार्य कराने पर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें