फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को लेकर अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

विज्ञापन
कोरोना वायरस को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड की तैयारी देखती टीम। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ रहा है, जिसके साथ ही जनपद में अलर्ट जारी कर दिया गया है। निजी डॉक्टरों को संदिग्ध मामला सामने आने पर तुरंत विभाग को सूचना देने को कहा गया है। जिला अस्पताल में अटैच शौचालय वाले वार्ड को कोरोना के लिए स्पेशल वार्ड में तब्दील किया गया है।
विज्ञापन

चीन के साथ ही अब करीब 12 देशों से आने वाले लोगों पर नजर रखने को कहा गया है। जनपद में चीन या चीन के रास्ते आने वाले लोगों की संख्या 41 है, जिनमें से 37 लोगों का 28 दिन का निगरानी पीरियड खत्म हो चुका है यानी उनमें कोई लक्षण नहीं मिला है। शेष लोगों में भी अभी तक कोई लक्षण सामने नहीं आया है। ऐसे में अभी तक जनपद सुरक्षित है। कोरोना वायरस रोग में फ्लू जैसे लक्षण अचानक बुखार, खांसी अथवा सांस लेने में परेशानी होना मिलते हैं। विभाग की ओर से सलाह दी गई है कि यदि किसी भी व्यक्ति को अपने भीतर इस तरह के लक्षण नजर आएं तो वह तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क कर इलाज कराए। खांसते और छींकते वक्त मुंह पर कपड़ा रखें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। विभाग की ओर से निजी चिकित्सकों और पैथोलॉजी लैब संचालकों को कहा गया है कि यदि उनके पास कोई भी संदिग्ध रोगी आए तो उसकी सूचना तुरंत विभाग को दें। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में रोगियों के लिए अलग से वार्ड बनाए गए हैं। रैपिड रेसपॉंस टीम का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओपी गुप्ता को कोरोना वायरस का जनपदीय नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिला अस्पताल में डॉक्टर जी रहमान को नोडल नामित किया गया है। टीम में डॉक्टर शाहनवाज खान, डॉक्टर केपी सिंह, डॉक्टर अनिल कुमार शामिल हैं। कोरोना से संबंधित जानकारी लेने या सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर संपर्क कर सकते हैं।
कोरोना के लक्षण
-अचानक तेज बुखार।
-खांसी और सांस लेने में परेशानी होना।
सावधानी बरतें
-खांसते या छींकते समय मुंह पर रुमाल या कपड़ा रखें।
-एक-दूसरे से बात करते हुए उचित दूरी बनाकर रखें।
-किसी से मिलते वक्त हाथ मिलाने की बजाय हाथ जोड़कर नमस्ते करें।
-हाथों और शरीर की सफाई का विशेष ध्यान रखें।
-भीड़ वाले क्षेत्रों जैसे मॉल, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, बाजार में बेवजह ना जाएं। मास्क लगाकर निकलें।
घबराएं नहीं, सावधानी बरतें
चिकित्सा विभाग ने अलर्ट के साथ ही लोगों के लिए गाइडलाइन भी जारी की है। सीएमओ डॉक्टर बीएस सोढी का कहना है कि कोरोना से बचने के लिए दवाओं से अधिक सावधानी की जरूरत है। उन्होंने लोगों को विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन अपनाने की अपील की है।
विज्ञापन

सहारनपुर में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है, जो भी लोग चीन या चीन के रास्ते सहारनपुर आए थे वह सभी ठीक पाए गए हैं। अब जो भी लोग चीन या अन्य देशों से आ रहे हैं तो उनको हवाई अड्डों पर ही जांच की जा रही है, जिससे किसी भी व्यक्ति में लक्षण पाए जाने पर उसे वहीं से इलाज मुहैया कराया जा सके। लोगों को चाहिए कि वह साफ सफाई अपनाएं और सावधानी बरतें।
विज्ञापन

अखिलेश सिंह, डीएम।

कोरोना वायरस को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड की तैयारी देखती टीम।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें