फिजियोथेरेपी भी करा रहे सर्वाइकल के मरीज
एसबीडी जिला अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में प्रतिदिन 60 से 65 मरीजों की फिजियोथेरेपी हो रही है। इनमें से 20 से 25 मरीज सर्वाइकल के शामिल हैं, जिनके गर्दन में दर्द, हाथ में दर्द, सिर दर्द की समस्या परेशान हैं। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. देवेंद्र प्रजापति का कहना है कि विभाग में रोजाना सर्वाइकल के मरीज पहुंच रहे हैं।
यह हैं कारण
- बाइक का अधिक प्रयोग
- मोबाइल पर घंटों सिर झुकाकर बैठना
- लैपटॉप चलाते समय सिर लगातार नीचे रखना
- खराब सड़कों पर अधिक देर वाहनों से सफर करना
यह हैं लक्षण
- गर्दन में पीछे हड्डी में दर्द होना
- शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द होना
- दर्द के साथ ही सुन्नपन की समस्या
- चक्कर आना
बचाव के उपाय
- नियमित व्यायाम करें
- आउटडोर गेम खेलें
- कुर्सी पर सीधे बैठें
- रीढ़ की हड्डी सीधी रखें
- बैठते समय गर्दन न झुकाएं
मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर पर सिर झुकाकर काम करने वालों को सर्वाइकल की समस्या आ रही है। ओपीडी में रोजाना 15 से 20 मरीज इसी समस्या से ग्रस्त होकर आ रहे हैं। कंप्यूटर पर अधिक समय तक काम न करें। अगर जरूरी हो तो कोशिश करें की सीधे तनकर ही बैठें। -डॉ. मनोज चतुर्वेदी, हड्डी रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल