मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ कुलपति प्रो. वाई विमला, कुलसचिव वी
- फोटो : kathua
पुवांरका। विश्वविद्यालय में हुई प्रतियोगिताओं में क्विज में अक्षत और पोस्टर में कीर्ति सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया।
मां शाकुम्भरी विश्विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. वाई विमला, कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार, प्रो. राकेश चंद्रा व डॉ. आरके गुप्ता ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया।
डॉ. अभिलाष ने 14 दिवसीय कार्यक्रम का विवरण प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि बाबा साहब के विचारों को आज आत्मसात करने की जरूरत है। 14 दिनों तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा मेधावी छात्रों को मेडल और प्रमाणपत्र वितरित किए गए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लॉ के छात्र अक्षत ने प्रथम, समाजशास्त्र की नेहा पुंडीर ने द्वितीय तथा लॉ की छात्रा स्तुति, प्रेरणा पुंडीर, शिखा सैनी व शैली चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में कीर्ति सिंह प्रथम, शीतल द्वितीय तथा नमन सैनी तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम, प्रेरणा पुंडीर द्वितीय व सुहासिनी चौहान ने तृतीय स्थान पर रहे। कुलपति ने विद्यार्थियों को उज्ज्ववल भविष्य की शुभकामनाएं दी। संवाद