फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर हुआ समझौता, सोमवार को शहर में होगी सफाई

Mon, 01 Jan 2018 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
थाने में सफाईकर्मचारी और व्यापारी में होता समझौता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में महिला सफाईकर्मी के साथ बदसलूकी का आरोप लगा आंदोलनरत सफाईकर्मी समझौते के बाद काम पर लौट गए हैं। रविवार को कोतवाली सदर परिसर में नगरायुक्त, भाजपा के पूर्व नगर विधायक और व्यापारियों ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता कराया। व्यापारी के माफी मांगने के बाद सफाईकर्मी भी मान गए।
विज्ञापन

 
शुक्रवार की सुबह दिल्ली रोड पर महिला सफाईकर्मी ने एक व्यापारी पर अपने साथ बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसके बाद सफाईकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दुकान में कचरा भर दिया था।

दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। तब से सफाईकर्मी आरोपी व्यापारी और स्थानीय पार्षद की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली सदर में तहरीर दी गई थी। सफाईकर्मियों ने काम बंद किया हुआ था। 
विज्ञापन


शनिवार को उन्होंने नगर निगम में तालाबंदी कराते हुए धरना दिया था। रविवार को नगरायुक्त गौरव वर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, पूर्व चेयरमैन हरीश मलिक, मेलाराम पंवार, सुरेंद्र मोहन चावला, सोनी आजाद, साथी लक्ष्मण सिंह, बृजमोहन चिनालिया, धीरज आजाद, वरदान घावरी, राजकमल गहलौत, अशीष, सतीश आदिवाल आदि की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया।

व्यापारी ने अपनी गलती मानी और भविष्य में इस तरह का व्यवहार न करने की बात कही। इसके बाद सफाईकर्मी भी मान गए। नगरायुक्त गौरव वर्मा ने बताया कि सफाइकर्मी सोमवार से काम पर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें