फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महाकुंभ हादसे के बाद श्रद्धालुओं के परिजनों में बढ़ी बेचैनी

Wed, 29 Jan 2025 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रयागराज महाकुंभ हादसे के बाद श्रद्धालुओं के परिजनों की बेचैनी बढ़ गई है। अपनों से बात करने के लिए परिजन लगातार मोबाइल से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन अधिक भीड़ होने के चलते श्रद्धालुओं के मोबाइल नंबर नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। जिले से काफी संख्या में लोग महाकुंभ गए हुए हैं। महाकुंभ में अधिक भीड़ की वजह से भदगड़ मची। इसमें कई श्रद्धालुओं की मौत भी हुई। जिले के काफी श्रद्धालु लौट आए हैं, लेकिन अभी भी श्रद्धालु महाकुंभ में है। हादसे ने उन परिवार को परेशानी में डाल दिया है, जिनके सदस्य अभी महाकुंभ में हैं।
दिल्ली रोड स्थित रमेश का कहना है कि उनकी पत्नी और बेटे दो दिन पहले महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए गए हैं। जब से हादसे की जानकारी मिली है, तब से उनकी बेचैनी बढ़ गई है। पत्नी और बेटोें के मोबाइल नंबर लगातार मिला रहा हूं, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

शारदा नगर निवासी सुमन लता ने बताया कि उनके पति और पड़ोसी महाकुंभ विशेष ट्रेन से प्रयागराज गए हैं। उनके नंबर पर फोन किया, लेकिन नंबर नहीं मिल रहा है। दिनभर से मोबाइल नंबर मिलाने का प्रयास कर रही हूं, ताकि पति से बात हो सके। नंबर न मिलने की वजह से टेंशन बढ़ रही है। बच्चे भी परेशान हैं।
सर्किट हाउस रोड निवासी सुधांशु का कहना है कि उनके माता-पिता मंगलवार को ट्रेन से प्रयागराज महाकुंभ गए थे। उन्हें अपने दोस्तों से पता चला कि महाकुंभ में भगदड़ मच गई है। कई लोगों की मौत हुई है। जब से उन्हें यह पता चला है कि तब से वह परेशान है। माता-पिता के नंबरों को मिलाकर देख रहे है, लेकिन नंबर से संपर्क नहीं हो रहा है।

कुछ घंटे पहले ही हुआ हादसा
सहारनपुर से महाकुंभ गए तरुण भोला, पंकज पांचाल, अभिषेक और विकास पंवार का कहना है कि जिस समय महाकुंभ में हादसा हुआ, उससे कुछ घंटे पहले ही चल दिए थे। हमें बाद में पता चला कि महाकुंभ में भगदड़ मच गई।

आस्था पड़ रही भारी
भले ही महाकुंभ में हादसा हुआ, लेकिन ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हुई है। रेलवे की ओर से चलाई जा रही विशेष महाकुंभ ट्रेनें फुल हैं। स्थिति यह है कि ट्रेनें कुछ घंटों में फुल हो जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें