फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ नहीं तीन माह बाद बूस्टर डोज लगाएं निर्वाचन कर्मी : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को बूस्टर डोज दूसरी डोज के नौ माह बाद नहीं, बल्कि तीन माह बाद लगेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बूस्टर डोज दूसरी डोज लगने के बाद नौ माह का समय पूरा करने के बाद लगाई जा रही है, लेकिन जितने भी अधिकारी और कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में लगे हैं। उनको यह डोज तीन माह के अंतर पर लगाई जाएगी। यानी जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को दूसरा टीका लगे तीन माह या उससे अधिक का समय हो चुका है, वह बूस्टर डोज जरूर लगवा लें। बूस्टर डोज लेना अनिवार्य किया गया है। निर्वाचन में लगे संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बूस्टर डोज का प्रमाण भी देना होगा। इसके अलावा जिन अधिकारियों या कर्मचारियों ने अभी तक पहली या दूसरी डोज नहीं लगवाई है वह भी जल्द ही डोज लगवा लें। सहारनपुर नगर में बूस्टर डोज लगाने के लिए गौरी शंकर इंटर कॉलेज, एसएएम इंटर कॉलेज, जेबीएस हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय शारदा नगर, जेवी जैन इंटर कॉलेज, यूईआरसी केंद्र नुमाइश कैंप तथा विकास भवन में शिविर चल रहे हैं। कर्मचारी अपना परिचय पत्र, निर्वाचन ड्यूटी दस्तावेज, प्रमाणपत्र लेकर उपस्थित होकर टीका लगवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज पर भी पर्याप्त टीम बूस्टर डोज लगाने के लिए तैनात की गई हैं। यहां केवल प्रशिक्षण के दिनों में टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें