फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश के बाद जमीन कराई कब्जा मुक्त

Sat, 12 Nov 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पैमाइश करने के लिए पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह में जनप्रतिनिधियों और पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ईदगाह और कब्रिस्तान की जमीन की पैमाइश होने के बावजूद विवाद सुलझता दिखाई नही दे रहा है। 
विज्ञापन


पैमाइश के बाद जहां ईदगाह बचाओ समिति संतुष्ट है, वहीं चेयरमैन पक्ष इससे असंतुष्ट है। उधर प्रशासनिक अधिकारी निशानदेही के बावजूद कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन का अधिकृत आंकड़ा देने में आनाकानी कर रहे हैं।

नगर पालिका चेयरमैन ने जनप्रतिनिधियों के व्यवहार को शर्मनाक बताते हुए समय आने पर कानून के दायरे में इसका जवाब देने की बात कही है। बता दें कि ईदगाह की जमीन पर चेयरमैन द्वारा अपने समर्थक को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से दीवार बनाने का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने दीवार को ढहा
विज्ञापन


दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों द्वारा अकबर की भूमि को पूरी करके बकाया को ईदगाह में मिलाने पर सहमती बन गई थी। बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम पुलिस की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश कर रही थी।

इसी दौरान कोतवाल की सपाइयों से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद भड़के सपाइयों ने कोतवाल के खिलाफ तहरीर देकर कोतवाली को घेर लिया था। मौके पर पहुंचे कैराना विधायक नाहिद हसन, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री शायान मसूद, हाजी इलियास, एसपीआरए रफीक अहमद, एसडीएम शमसाद हुसैन

और सीओ ब्रजपाल सिंह जाखड़ नेे राजस्व अभिलेखों के अनुसार पैमाइश कराने की बात कहकर पैमाइश दोबारा आरंभ कराई थी। नायब तहसीलदार राकेश शर्मा के नेतृत्व में कानूनगो राहुल सिंह, लेखपाल यशपाल सिंह, अंकुर और हरि प्रकाश ने देर शाम तक डॉ. अकबर की जमीन की पैमाइश की।

उनके अनुसार दीवार गलत बनाई जा रही थी। उन्होंने अकबर के कब्जे से ईदगाह और कब्रिस्तान की जमीन मुक्त कराकर उसकी निशानदेही कर दी थी। एसडीएम शमसाद हुसैन ने जमीन को कब्जा मुक्त कराने की बात तो स्वीकारी परंतु वह मुक्त कराई गई जमीन का सही आंकड़ा नही दे पाए। 

कैराना विधायक नाहिद हसन, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री शायान मसूद और राज्यमंत्री असदुल्लाह अजमेरी ने ईदगाह की जमीन से कब्जा हटाए जाने का स्वागत करते हुए कहा है कि पैमाइश के बाद यह बात साबित हो गई है कि नगर पालिका चेयरमैन अपने निजी स्वार्थ के लिए दीन ईमान तक को ताक

पर रखकर धार्मिक और सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा करने में जुटे है। ईदगाह बचाओ समिति सदस्यों इरफान अलीम, हाजी इलियास कुरैशी, अहसान शास्त्री, गयूर चौधरी, हारुण सभासद, नौशाद कुरैशी आदि ने कब्जा हटने का स्वागत कर पालिका चेयरमैन की भर्त्सना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें