फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मिनी ओलंपिक आज से, तैयारियां पूरी

Sat, 12 Nov 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जानकारी देते कमेटी सदस्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में जिला मिनी ओलंपिक आज से शुरू हो रहा है, जो 18 नवंबर तक चलेगा। इसके तहत 21 खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। ज्यादातर खेल प्रतियोगिताएं डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगी, जबकि कुछ खेल स्कूलों के मैदान पर होंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में एक हजार से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होंगे।  प्रतियोगिता में 21 खेलों को शामिल किया गया है, जिनमें सात टीम खेल होंगे, जबकि 14 व्यक्तिगत खेल होंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से सौ रुपये प्रति इवेंट के हिसाब से शुल्क लिया गया है।

यदि कोई खिलाड़ी एक से अधिक इवेंट में हिस्सा लेता है तो उसका शुल्क अलग से लिया गया है। टीम खेलों के लिए प्रत्येक टीम ने 500 रुपये शुल्क लिया गया है। प्रतियोगिता की सभी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई थीं।
विज्ञापन


जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग ने कहा कि जनपद में इस तरह के आयोजन खेल और खिलाड़ियों के लिए बेहतर मौका हैं, जिनको सफल बनाना प्रत्येक जनपदवासी का कर्तव्य बनता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें