फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डेंगू के बाद मरीजों को कई दिनों तक सता रही कमजोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में लगातार पैर पसार रहा डेंगू, अब तक 32 मामले आ चुके सामने
विज्ञापन


- अस्पतालों में बढ़ रही बुखार के मरीजों की संख्या, चिकित्सक करा रहे जांच


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में डेंगू बुखार लगातार बढ़ रहा है। अब तक 32 मामले डेंगू के सामने आ चुके हैं। डेंगू से ठीक होने के बाद भी मरीज 10 से 15 दिन तक कमजोरी और थकान से परेशान हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है।
बदलते मौसम से सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एसबीडी जिला अस्पताल में फिजिशियन की ओपीडी में 250 से अधिक मरीज चिकित्सकों को दिखाने के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश मरीज बुखार के पहुंच रहे। चिकित्सक लक्षण देखकर डेंगू, चिकनगुनिया, टायफाइड की जांच करा रहे हैं। डेंगू के प्रतिदिन इक्का-दुक्का मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 30 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो गई है। एलाइजा से ही डेंगू की जांच मान्य है, लेकिन कुछ अस्पताल रैपिड किट से ही डेंगू की जांच कर रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ का कहना है कि जहां पर डेंगू मरीज मिल रहा है, वहां टीम भेजकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। डेंगू से ठीक होने के बाद शरीर में कमजोरी आ जाती है। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों के लिए निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें