फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: संबद्धता एमएसयू से लेटर हेड व गेट पर लिखा है सीसीएसयू

Thu, 15 May 2025 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। तीन साल से मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्धता होने के बाद भी महाविद्यालयों और निजी संस्थानों के लेटर हेड पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का ही नाम लिखा है।
विज्ञापन

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने इस पर आपत्ति जताई है। पूर्व में जारी किए गए आदेश का पालन करने को कहा है।
कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि सभी महाविद्यालयों और निजी संस्थानों को निर्देश दिए गए थे कि महाविद्यालयों के मुख्य द्वार पर चौधरी चरण सिंह की जगह मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का नाम लिखें। इसके साथ ही लेटर हेड पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय लिखने को कहा था, लेकिन देखने में आ रहा है कि जो लेटर हेड अलग-अलग कार्यों से विश्वविद्यालय में आ रहे हैं।
इन पर आज भी पैत्रक विश्वविद्यालय चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का ही नाम लिखा है। सभी महाविद्यालयों और संस्थानों को चाहिए कि वह अपने मुख्य द्वार और लेटर हेड पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर लिखवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें