सहारनपुर। दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने लॉ कमीशन ऑफ इंडिया पर अधिवक्ताओं पर बोलने की आजादी पर पाबंदी लगाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट गेट पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने एडवोकेट एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव न लाने की मांग की।
शुक्रवार को अधिवक्ता एकत्रित होकर कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे। अध्यक्षता करते हुए अशोक पंवार ने कहा कि लॉ कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा एडवोकेट एक्ट में जो संशोधन प्रस्तावित किए गए हैं, उससे अधिवक्ताओं के बोलने की आजादी जाएगी। अधिवक्ताओं को गुलाम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
अधिवक्ताओं ने संशोधन पर कड़ा विरोध जताया और इसे लागू न करने की मांग उठाई। धरने को अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी संबोधित कियाधरना प्रदर्शन करने वालों में कृपाल सिंह, राज सिंह, ज्ञानसिंह पुंडीर, यशपाल सिंह, हुकुम सिंह वर्मा, धीर सिंह, हरपाल सिंह चौहान, अशोक शर्मा, महावीर सिंह पुंडीर, जसवीर, केपी सिंह सैनी, दीपक त्यागी, रणधीर सिंह, प्रदीप शर्मा, जगवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, शीशपाल, जनरैल सैनी, राजकुमार सैनी, अरुण वर्मा, नाहिद खानम, दीपाली वर्मा, नरेश गुप्ता, सतेंद्र गौतम शामिल रहे।