दिल्ली हाईवे किनारे जमीन को खाली करती जेसीबी
- फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज की जद में आ रहे मकानों व दुकानों का मुआवजा मिलने के बाद भी जमीन खाली न करने पर मंगलवार को एसडीएम के नेतृत्व में नेशनल हाईवे की टीम ने पुलिस बल के साथ जेसीबी से जमीन को खाली कराया।
इस दौरान लोगों में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम संगीता राघव के नेतृत्व में सुबह के वक्त तहसील के लेखपाल शिवकुमार शर्मा व राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम पुलिस बल के साथ हाईवे पर पहुंची। जहां पर रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज की जद में आ रहे मकानों व दुकानों पर जेसीबी चलवा कर उन्हें ध्वस्त कराया गया। एसडीएम ने बताया कि मुआवजा मिलने के बाद भी उक्त लोग अपने भवन नहीं हटा रहे थे।
रामपुर मनिहारान में दिल्ली हाइवे किनारे को खाली कराती एसडीएम- फोटो : SAHARANPUR