सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जल्द ही जनपद में आने की सुगबुगाहट से जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल के साथ ही कोविड कमांड सेंटर का भी निरीक्षण कर सकते हैं। मरीजों एवं उनके परिजनों से भी फीडबैक भी ले सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों का दौरा शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ब्रज क्षेत्र के कई जनपदों के दौरे पर थे जहां पर उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। कोविड पर नियंत्रण पाने और मरीजों की उचित देखभाल निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार ने बताया कि अभी तक मुख्यमंत्री के जनपद में आगमन का कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। जनपद में मेडिकल कालेज , जिला अस्पताल से लेकर सभी कोविड अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद हैं।