फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को दिलाई मतदान की शपथ

Fri, 28 Oct 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले भर में मतदाता मेले का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया एवं नए मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

 
 शहर के पाइनवुड स्कूल में महिला मतदाता पंजीकरण तथा मतदाता जागरूकता मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी मोहम्मद शफक्कत कमाल ने किया। मेले में लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया। मेले में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई तथा बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा 195 फार्म भरवाए गए। इस मौके पर एसडीएम रामविलास यादव, तहसीलदार सुधीर कुमार, सुरेंद्र चाहान, संतोष गुप्ता, प्रधानाचार्य डाक्टर संजरव जैन, अनुपम चौहान, सूरज पंवार, प्रीति सिंह, हिमांशु चौहान मौजूद रहे। इसके अलावा सियाराम इंटर कॉलेज गागलहेड़ी में आयोजित मेले में 272 फार्म भरवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें