फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने बारदाना मंगवाकर शुरू कराई गेहूं की तौल

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में गेहूं खरीद केंद्र पर किसानों से बात करते एडीएम ई एसबी सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर की जा रही मनमानी और बारदाना न होने की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह ने शनिवार को केंद्र पर पहुंच अपने सामने बारदाना मंगवाते हुए गेहूं खरीद चालू कराई।
विज्ञापन

बता दें कि सहकारी क्रय विक्रय समिति व गोचर महाविद्यालय के सामने लगे गेहूं क्रय केंद्र पर बारदाना नहीं होने की शिकायत किसानों द्वारा अधिकारियों को की गई थी। इस पर एडीएम प्रशासन एसबी सिंह रामपुर मनिहारान स्थित केंद्र पर पहुंचे और केंद्र प्रभारी से जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही बारदाना मंगवाते हुए अपने सामने गेहूं की खरीद को चालू कराया। एडीएम ई ने मौके पर मौजूद किसानों से कहा कि उनके गेहूं की खरीद में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। भाकियू के मंडल महासचिव चौधरी जगपाल ने कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों पर टोकन की निर्धारित तिथि पर गेहूं खरीद नहीं की जा रही है। इसके चलते किसान अपने गेहूं से भरे वाहनों को लेकर कई कई दिनों तक केंद्रों पर रहने को मजबूर हैं। एडीएम ई ने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें