फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने फूंका कट्टरपंथियों का पुतला

विज्ञापन
बेहट में जुलूस निकालते बजरंग दल कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के विरोध में मंगलवार को बेहट में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और शाकंभरी तिराहे पर कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े हत्यारोपियों का पुतला फूंका। उसके बाद गृह मंत्रालय के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया, जिसमें पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और हत्यारों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी शाकंभरी तिराहे पर इकट्ठा हुए और यहां कर्नाटक की घटना के विरोध में नारेबाजी कर कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े हत्यारोपियों के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे। बजरंग दल के जिला संयोजक हरीश कौशिक ने कहा कि कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े लोग एक षड्यंत्र के तहत राष्ट्रवादी संगठनों से जुड़े युवाओं की हत्या कर रहे हैं। यह किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। इसके बाद एसडीएम रामजीलाल को गृह मंत्रालय को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इसमें हिंदू संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने मृतक हर्ष के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार के साथ न्याय नहीं हुआ तो हिंदू संगठन इसके लिए उग्र आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे।
प्रदर्शनकारियों में जिला मंत्री मनीष योगाचार्य, योगेश चौहान, अनुज सैनी, विशाल चौहान, रजत शर्मा, कुणाल, अमन सागर, राजपाल, राहुल, वासु, मोहित, मोहित, सागर सैनी, शिवम शर्मा, सौरभ राणा, विनीत सैनी, आदेश राणा, महावीर रहे।

बेहट तहसील पर प्रदर्शन करते बजरंग दल कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें