फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: धर्म परिवर्तन की घटनाओं के विरोध में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 24 Dec 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
बेहट में धर्म परिवर्तन की घटनाओं के विरोध में नारेबाजी कर तहसील मुख्यालय की ओर जाते हिंदू संगठन
विज्ञापन
बेहट। ईसाई मिशनरी द्वारा कराए जा रहे धर्म परिवर्तन की घटनाओं और स्कूलों में क्रिसमस डे पर बच्चों को सांता क्लॉज बनाएं जाने के विरोध में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

रविवार को बजरंग दल एवं विहिप के कार्यकर्ता शाकंभरी तिराहे पर इकट्ठा हुए और यहां से विहिप के जिला मंत्री मनीष योगाचार्य व बजरंग दल के विभाग सह संयोजक हरीश कौशिक के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे और यहां धर्म परिवर्तन की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ईसाई मिशनरी के लोग क्षेत्र में गरीब बस्तियों में जाकर वहां रहने वाले लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। कहा कि क्रिसमस डे पर स्कूलों में बच्चों को सांता क्लॉज बनाया जाता है, जो कि भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। उन्होंने धर्म परिवर्तन की घटनाओं एवं बच्चों को स्कूल में सांता क्लॉज बनाए जाने पर रोक लगाई जाने की मांग की है। इस संबंध में तहसीलदार प्रकाश सिंह को ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रदर्शन में जिला संयोजक विशाल चौहान, रजत शर्मा, योगेश चौहान, अनुज सैनी, पावन कौशिक, विनीत सैनी, दीपक, सोनित, विक्की, कुणाल, वासु, सुमित, करण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें