नानौता में दुकान में घुसे सांड़। श्रोत दुकानदार
नानौता। लड़ते हुए दो सांड़ परचून की दुकान में जा घुसे। इससे दुकानदार का हजारों रुपए का नुकसान हो गया जबकि दुकान के अंदर बैठे व्यापारी एवं उसके पुत्रों ने भाग कर जान बचाई।
रविवार की शाम को नगर के संजय चौक के निकट स्थित परचून दुकानदार शाहिद अंसारी की दुकान के अंदर लड़ते-लड़ते दो सांड घुस गए। पीड़ित व्यापारी शाहिद अंसारी ने बताया कि सांड की लड़ाई से दुकान के काउंटर को तो नुकसान पहुंचा ही साथ ही दुकान के अंदर रखे हुए सामान को उलट-पुलट कर दिया। इससे लगभग दस हजार रुपए के नुकसान हो गया। बड़ी मुश्किल से लोगों द्वारा दुकान से सांड को निकाला गया। पीड़ित व्यापारी शाहिद अंसारी का कहना है कि दुकान के अंदर बैठे उसके दो बेटे अय्यान अंसारी व अलीशान अंसारी ने किसी तरह से भागकर जान बचाई। संवाद