फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क गए तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर कोविड गाइड लाइन का पालन सख्ती से किया जाए। उन्होंने कहा कि बिना मास्क लगाए सार्वजनिक स्थानों पर जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि उच्च न्यायालय में योजित पीआईएल पर पारित आदेश के अनुपालन में अपर मुख्य सचिव गृह ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अधिकारियों को उच्च न्यायालय के आदेशों का शत प्रतिशत अनुपालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर समय समय पर चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में मास्क लगाकर आना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें