विधायक के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई पर नाराजगी जताई
अंबेहटा में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड ने कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई करने पर नाराजगी जताई और सरकार से विधायक के खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लेने की मांग की है।
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सऊद आलम ने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कैराना विधायक के विरुद्ध की गई गैंगस्टर की कार्रवाई इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि सही बात कहने वालों के विरुद्ध संगीन धारा में मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, इसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कैराना विधायक नाहिद हसन के विरुद्ध की कार्रवाई को वापस लेने की मांग की। इसमें सपा के नगर अध्यक्ष आसिफ रशीद साबरी, पूर्व सभासद चौधरी फैयाज अहमद, रिजवान अहमद नेताजी, राहुल जैन, अनूप कश्यप, हरीश आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/