आयकर विभाग की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बसपा सांसद फजलुर्रहमान के तीन घरों, दफ्तर और हरौड़ा में स्थित मीट फैक्टरी पर छापे की कार्रवाई शुरू की थी। यह कार्रवाई चार दिनों से जारी है। सभी स्थानों पर आईटीबीपी के जवानों ने बसपा सांसद के लिंक रोड स्थित दोनों घरों, दफ्तर और ढोलीखाल स्थित पुराने आवास की घेराबंदी कर रखी है।