फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी कर संपत्ति कब्जाने की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ठगी कर संपत्ति कब्जाने की कोशिश का आरोप
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र की खाताखेड़ी कालोनी निवासी नजराना साबरी ने एसएसपी शिकायत की है कि कुछ लोग काफी समय से ठगी कर उसकी संपत्ति कब्जाने की कोशिश में लगे हैं। इस मामले में उसने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। लेकिन अब तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता का कहना है कि वह कपड़े की खरीद और बिक्री का काम करती हैं। कुछ लोगों ने उसे कारोबार बढ़ाने के नाम पर गुमराह किया। अब फर्जी तरीके से संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से धमकियां दे रहे हैं। महिला ने जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

------
उधार में दिए पैसे मांगने पर दी धमकी
सहारनपुर। मवी कलां निवासी अजब सिंह ने एसएसपी को शिकायत की है कि पड़ोसी उससे 22 हजार रुपये लेने के बाद अब तक नहीं लौटाए हैं। अपने पैसे लेने के लिए वह दो बार पड़ोसी के पास जा चुके हैं। लेकिन पैसे देने की बजाय उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसने उधार का पैसा वापस कराने और सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें