फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया के साथ दूसरे उर्वरक जबरन देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी सदर किंशुक श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि बेहट रोड स्थित एक दुकानदार किसानों एवं छोटे दुकानदारों को यूरिया के साथ जबरन सल्फर आदि भी देता है। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषी दुकानदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को उप जिलाधिकारी सदर को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया कि यूरिया के साथ जबरन सल्फर का पैकेट देने वाला दुकानदार निर्धारित रेट से अधिक पर उर्वरक बेच रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान या छोटा दुकानदार यूरिया के साथ सल्फर लेने से मना करता है तो उसे यूरिया देने से मना कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि उसके इस रवैये के चलते किसान एवं छोटे दुकानदार भी परेशान हैं। उन्होंने मामले जांच कराकर दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह, नवीन कुमार, नवाब सिंह, इमरान, कुलदीप, जसवीर, विशू, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें