फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्ष द और व्यापारी से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
कुतुबशेर थाना पुलिस द्वारा पकड़ा रंगदारी का आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने पार्षद और व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पैसा न देने पर आरोपी ने व्यापारी पर फायरिंग भी की। इसके अलावा आरोपी अन्य लोगों से भी अवैध वसूली करता था।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित ने टीम के साथ शनिवार की सुबह ताबिश पुत्र वजीर निवासी लोहानी सराय ढोलीखाल कमेला कॉलोनी रजबहे की पटरी से गिरफ्तार किया है। ताबिश के खिलाफ व्यापारी मुजम्मिल निवासी ढोलीखाल ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई। मुुजम्मिल ने आरोप लगाया शुक्रवार की रात वह जब अपने गोदाम से लौट रहा था तो ताबिश ने अपने अज्ञात साथी के साथ रास्ते में उसे रोककर पैसों की मांग की। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। उसने भागकर जान बचाई। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गया था। इसके अलावा अशोकनगर निवासी पार्षद मोहम्मद गुलशेर ने भी ताबिश के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मोहम्मद गुलशेर ने बताया कि शुक्रवार की रात ही घर के नजदीक ताबिश ने उसे रोक लिया और अवैध रूप से एक लाख रुपये की मांग की। पैसा न देने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपी से उसे जान का खतरा बना है। दोनों मामले दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की, जिसे शुक्रवार की सुबह दबोच लिया गया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी कार्रवाई कराने का डर दिखाकर मकान, दुकान और मार्केट का निर्माण कराने वाले लोगों से भी अवैध वसूली करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें