उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जनपद में दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। यहां हाइवे पर खेत में घास लेने जा रही दो महिलाओं को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। दोनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार गांव जंधेड़ा समसपुर निवासी सलेलता व सुशीला खेत में खास लेने जा रही थी। रामपुर की ओर से आ रही अज्ञात कार ने महिलाओं को टक्कर मार दी। दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दिल्ली जाम हाईवे पर जाम लगा दिया।. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना संबंधी जानकारी ली। सूचना पर विधायक देवेंद्र निम मौके पर पहुंचे।