फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढा बचाने के प्रयास में सेना का वाहन पलटा, चालक चोटिल

विज्ञापन
गागलहेडी के कैलाशपुर में पलटा सेना का वाहन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गड्ढा बचाने के प्रयास में सेना का वाहन पलटा, चालक चोटिल
विज्ञापन

गागलहेड़ी। गड्ढा बचाने के चक्कर में सेना की गाड़ी सड़क किनारे की खाई में पलट गई। सेना की गाड़ी पलटती देखकर सामने से आ रही कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी। गनीमत रही कि बस केवल सेना के वाहन चालक को हल्की चोटें आई। बाकि सभी सकुशल बच गए। सूचना के बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार रुड़की से रिमाउंट डिपो सहारनपुर की सेना की गाड़ी पशुओं का सूखा चारा लेकर लौट रही थी। जैसे ही यह गाड़ी कैलाशपुर के निकट पहुंची तो गड्ढे को बचाने के चक्कर में चालक अपना संतुलन खो बैठा और चारे से भरी गाड़ी सड़क किनारे की खाई में पलट गई। इसी दौरान छुटमलपुर अपने घर लौट रहा अमित कुमार अपनी कार पर नियंत्रण खो बैठा और उसकी कार सेना के वाहन से बचने के प्रयास के दौरान सड़क किनारे खेतों में जा घुसी। दुर्घटना में सेना के वाहन चालक विग्नेश को मामूली चोट आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सेना के जवानों से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें