फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Saharanpur: डंपर के नीचे कुचल रोडवेज वॉल्वो बस के हेल्पर की मौत

Tue, 19 Dec 2023 03:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं मौत की खबर सुनकर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में परिचालक की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में मंगलवार सुबह दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के छुटमलपुर बाईपास के समीप एक सड़क हादसे में बस के हेल्पर की मौत हो गई। यहां बड़कला फ्लाईओवर से सर्विस लेन पर नीचे उतरते वक्त डंपर की टक्कर से उत्तराखंड रोडवेज की वोल्वो बस का दरवाजा अचानक खुलने से उसका हेल्पर सड़क पर जा गिरा। पीछे से आ रहे डंपर ने उसे कुचल दिया। इससे हेल्पर महेशपाल 35 की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसा फतेहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेजा।

फतेहपुर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि देहरादून डिपो की बस देहरादून से रुड़की जा रही थी। बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। हेल्पर के निवास स्थान के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों के आने के बाद तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें