सहारनपुर के सरसावा में तेज रफ्तार ऑडी ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक माैत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सहारनपुर के सरसावा में तेज रफ्तार ऑडी कार ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। इसकी चपेट में आगे चल रहे बाइक सवार भी आ गए। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन से चार युवक गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
रविवार देर रात हुआ हादसा
हादसा रविवार देर रात हुआ। अंबाला की ओर से तेज रफ्तार से आ रही ऑडी कार ने बलवंतपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर ट्राली नियंत्रित होकर आगे जा रही दो बाइकों में जा भिड़ी।
इसमें शिवा पुत्र राजकुमार और अमन पुत्र जयकिशन निवासी सरसावा की मौत हो गई, जबकि सोनू, रणवीर, राव टीपू, जावेद घायल हो गए। घटना का पता लगने पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। हादसे में ट्रैक्टर चालक व कार चालक को भी चोट आई।