फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आबकारी अफसरों ने हथिनीकुंड बैराज पर की वाहनों की चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। क्रिसमस और नववर्ष के मद्देनजर आबकारी विभाग ने हरियाणा-पंजाब की ओर से आने वाले वाहनों की निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

शनिवार रात उप आबकारी आयुक्त सेवालाल व सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन हरिशंकर शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने हथिनीकुंड बैराज पर चेकिंग अभियान चलाया। उप आबकारी आयुक्त सेवालाल ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। जिले में हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ की शराब नहीं आनी चाहिए। दूसरे राज्यों की शराब आने से राजस्व का नुकसान होता है। चेकिंग का उद्देश्य यह भी है कि विभाग की टीम चेकपोस्टों पर लगी हुई या नहीं। उन्होंने बेहट के आबकारी निरीक्षक विकास कुमार को निर्देश दिए कि उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में जाने वाले रास्तों पर चेकिंग अभियान तेज करें। इस दौरान पंकज, सोनू, जयभीम, रवि कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें