फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: सहारनपुर में कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 04 Aug 2023 02:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में शुक्रवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। हादसा बाइक में पीछे से कार की टक्कर लगने से हुआ। वहीं कार चालक मौके से फरार हो  गया।
विज्ञापन
हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देवबंद-गागलहेड़ी स्टेट हाईवे पर हुए हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे आसपास के लोगों ने सीएचसी भिजवाया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां पर दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांगनौली निवासी विकास(24) पुत्र सुरेंद्र उर्फ डाॅली अपने रिश्तेदार रोहित (21) पुत्र चंद्रपाल गांव मुजफ्फरपुर थाना फतेहपुर के साथ बाइक से खजूर वाला की ओर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें:पंचायत का फैसला: बिन ब्याही मां से ही शादी करेगा प्रेमी, इनकार किया तो हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएलडी पब्लिक स्कूल के निकट पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेज रहा है जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया है अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें