फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोचर छात्र संघ चुनाव में अभाविप का परचम

Fri, 16 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मताधिकार का प्रयोग करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान के गोचर महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रजत पंवार ने अंकुर कुमार को 60 मतों से हरा कर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गोचर महाविद्यालय में छात्र संघ के चुनाव के दौरान हुए मतदान में 2575 मतों में दोपहर दो बजे तक 1075 मत पड़े। तीन बजे मतगणना शुरू हुई जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभाविप समर्थित रजत पंवार घाटहेड़ा ने अंकुर कुमार को 60 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर अपनी जीत दर्ज की।

उपाध्यक्ष पद पर शिवम ने रजत कुमार को 29, महासचिव पद पर योगेश ने रविंद्र कुमार को 14, संयुक्त सचिव पद पर नईम अहमद ने गुलिस्ता को 20 व कोषाध्यक्ष पद पर शिवम ने अंशुम मंढार को 131 मतों से हराकर अपनी जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी वाईके शर्मा व प्राचार्य डा. चंद्रशेखर ने विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए तथा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस चुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर अंकुर पैनल के शिवम विजयी रहे, जबकि अन्य सभी पदों पर रजत पैनल के प्रत्याशी ही विजयी रहे।

सुबह नौ बजे शुरू हुए मतदान के दौरान कालेज में सुरक्षा को चाक चौबंद किया गया था। दिन भर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुधीश चंद्र शंखधर, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार एक सेक्सन पीएसी बल के साथ मौजूद रहे। 

कालेज प्राचार्य डा. चंद्रशेखर ने सभी विजयी प्रत्याशियों का स्वागत करते हुए कालेज की गरिमा को बनाए रखने का संदेश दिया। इस मौके पर डा. धर्मबीर सिंह राठी, डा. जयकुमार, डा. हरिकेश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें