फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की इंजीनियरिंग कोर में अफसर बना अभिषेक

विज्ञापन
माता-पिता के साथ सेना की वर्दी में लेफ्टिनेंट अभिषेक अग्रवाल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। सरसावा का लाल सेना में अफसर बना है। सेना की बेहद महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कोर में लेफ्टिनेंट के रूप में अपनी सेवाएं देगा। युवक की उपलब्धि से परिवार तथा क्षेत्र के लोग गदगद हैं।
विज्ञापन

सरसावा की नरेश विहार कॉलोनी निवासी अभिषेक अग्रवाल भारतीय सेना की ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय सेना की इंजीनियरिंग कोर में लेफ्टिनेंट बना है। पासिंग आउट परेड के उपरांत लेफ्टिनेंट बन कर सोमवार को घर लौटे अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि चार वर्ष पूर्व विज्ञान विषयों से इंटरमीडिएट करने के पश्चात उसने भारतीय सेना की टेक्निकल एंट्री स्कीम 39 की परीक्षा पास थी। इसके उपरांत उसका चयन भारतीय सेना की इंजीनियरिंग कोर में हो गया था। चयन के पश्चात तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने के लिए भारतीय सेना ने उसके बैच को पुणे के एक मिलिट्री कॉलेज में बीटेक की परीक्षा के लिए भेज दिया था। बीटेक के तीन वर्ष पूरे होने के पश्चात उन्हें एक वर्ष के लिए बिहार राज्य के गया शहर में स्थित में भारतीय सेना की ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था। जहां उसने शनिवार को पास आउट किया। इसके बाद उन्हें लेफ्टिनेंट के रूप में भारतीय इंजीनियरिंग कोर में शामिल कर लिया गया। अभिषेक ने बताया कि अभी उसकी एक वर्ष की बीटेक की पढ़ाई रुकी हुई है जिसको पूर्ण करने के लिए उनका पूरा बैच वापस पुणे जा रहा है। अभिषेक ने बताया कि उन्हें मुंबई इंजीनियरिंग कोर कैडर प्रदान किया गया है। पढ़ाई पूर्ण होने के उपरांत अपने मूल कैडर में जाने के पश्चात उनकी तैनाती होगी। अभिषेक के पिता सेवानिवृत्त एयर फोर्स अधिकारी सुनील अग्रवाल तथा माता सपना एवं बहन अंजलि अभिषेक की उपलब्धि पर प्रसन्न हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें