फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खान के परिवार को जेल से रिहा करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सांसद आजम खान के परिवार को जेल से रिहा करने की मांग
विज्ञापन

देवबंद। सपा के जिला उपाध्यक्ष सिकंदर अली ने प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर रामपुर के सपा सांसद आजम खान, उनकी पत्नी ताजिम फातिमा और पुत्र अब्दुल्ला आजम खान को जेल से रिहा करने की मांग की है।
विज्ञापन

सपा नेता ने बुधवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि सपा सांसद आजम खान, उनकी पत्नी ताजिम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम राजनीतिक कारण से लंबे समय से जेल में निरुद्ध हैं। आज देश में करोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण जेलों में बंद मुजरिमों को पैरोल पर छोड़ा जा रहा है, लेकिन आजम खान व उनके परिवार को राज्य सरकार की ओर से कोई राहत नहीं दी गई है। जबकि पिछले दिनों जेल में वजू करते समय फिसलने के कारण विधायक ताजिम फातिमा के हाथ टूट भी हो चुका है। आजम खान का स्वास्थ्य भी लंबे समय से जेल में रहने के कारण ठीक नहीं है। उन्होंने सरकार से आजम खान के मामले में सहानुभूति पूर्वक विचार कर उन्हें जेल से रिहा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें