सहारनपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौक पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हो रहे हमले, मंदिरों को निशाना बनाए जाने, महिलाओं और बच्चों के साथ की जा रही बर्बरता, भय के माहौल में पलायन की घटनाएं चिंताजनक व मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। घटनाओं के बावजूद केंद्र सरकार की ओर से कार्रवाई सामने नहीं आई है। भारत-बांग्लादेश के सभी व्यापारिक एवं कूटनीतिक संबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त किए जाए।
केंद्र सरकार द्वारा बांग्लादेश को दी जा रही बिजली की आपूर्ति पर तुरंत रोक लगाई जाए। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत में जिस प्रकार विशेष अतिथि की तरह संरक्षण दिया जा रहा है। उसके चलते बांग्लादेश में भारतीयों और विशेषकर हिंदुओं के विरुद्ध नफरत और हिंसा को बढ़ावा मिल रहा है। इस दौरान डॉ. दिनेश शर्मा, शहजाद, हरपाल, गाेपाल सिंह, रजेश, मुर्तजा आदि मौजूद रहे।