डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मुरादनगर के शमशान घाट में हुई घटना की हाईकोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच कराने सहित अन्य मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को हकीकत नगर रामलीला ग्राउंड में एकत्र होने के बाद आप कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस घटना के जिम्मेदार ठेकेदार वने कैमरे पर यह कबूल किया है कि उसने इस निर्माण के लिए 30 प्रतिशत रिश्वत दी थी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कमीशन का हिस्सा शीर्ष स्तर तक जाता है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश वासी आक्रोशित हैं। उन्होंने घटना की हाईकोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच कराने, दोषियों पर हत्या का मुकदमा कायम कराने और मारे गए व्यक्तियों के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा और घायलों को मुफ्त इलाज के साथ ही 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष आदित्य गर्ग, राजेश तायल, राजकुमार डोगरा, संजय कुमार, इरफान सैफी, दानिश खान, कासिम, उमर जैदी आदि मौजूद रहे।
विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों की घोषणा
सहारनपुर। आप की युवा विंग के जिलाध्यक्ष उमर जैदी ने संगठन के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों की घोषणा की है। उन्होंने अंशुल सिंह को नगर विधानसभा, रामानंद को नकुड विधानसभा, शक्ति सिंह को रामपुर मनिहारान विधानसभा और अनुज पेगवाल को बेहट विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नामित किया है। मो. उस्मान को सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष और मनोज सैनी को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।